फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में कार्रवाई: विजिलेंस टीम ने 71 हजार रुपये रिश्वत लेता पटवारी किया गिरफ्तार, केस दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपी पटवारी ने 57 एकड़ जमीन की तक्सीम करने की एवज में 1 लाख 42 हजार रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घूस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की एक टीम ने मंगलवार को जमीन की तक्सीम करवाने की एवज में हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रतिया तहसील में कार्यरत एक पटवारी को 71 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने 1 लाख 42 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक विजिलेंस की ये कार्रवाई उपपुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा टीम में विजिलेंस जांच अधिकारी अमनदीप सिंह व मनमोहन सिंह भी शामिल थे। विजिलेंस ने पटवारी को टोहाना रोड से उसके निजी कार्यालय से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस विभाग के पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में रतिया तहसील के गांव लांबा निवासी जगजीत सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह ने बताया था की उसने अपनी जमीन की तक्सीम यानी मलकीयत अलग-अलग करवाने के लिए रतिया तहसील कार्यालय में कार्यरत पटवारी कृपाल सिंह के पास दस्तावेज जमा करवाए थे।
विज्ञापन


पटवारी कृपाल सिंह के पास उनके गांव लांबा के अलावा गांव नथवान, चिम्मों तथा कई अन्य गांवों का भी कार्यभार है। जगजीत के अनुसार नियमानुसार सारे दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी पटवारी कृपाल सिंह जमीन की तक्सीम करने के लिए काफी चक्कर कटवा रहा था और उसका कार्य भी नहीं किया जा रहा था।

आरोप है कि उक्त पटवारी ने जमीन की तक्सीम करने की एवज में उससे 1 लाख 42 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जिसमें से उसने 71 हजार रुपये एडवांस देने पर ही काम करने की बात कही। जगजीत की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने फतेहाबाद विजिलेंस के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद विजिलेंस के उप पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, जांच अधिकारी अमनदीप सिंह व मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उन्होंने शिकायतकर्ता जगजीत सिंह को 71 रुपये पर पाउडर लगा कर दे दिए। बताया गया है कि पटवारी कृपाल सिंह ने जगजीत सिंह को रिश्वत देने के लिए टोहाना रोड पर अपने निजी कार्यालय में बुला लिया।

जगजीत सिंह ने रिश्वत की राशि पटवारी को सौंपी तो इशारा मिलने पर विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जगजीत की शिकायत पर पटवारी कृपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
 
2500 रुपये प्रति एकड़ मांगी गई थी रिश्वत
विजिलेंस के उप पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पटवारी काफी समय से तक्सीम करने के लिए चक्कर कटवा रहा था। आरोपी पटवारी ने 2500 रुपये प्रति एकड़ रिश्वत मांगी की। इसमें से आधी राशि पहले देने पर काम करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें