फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद का पूर्व सरपंच हत्याकांड: निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद; कोर्ट में किया जाएगा पेश

Sat, 11 Jul 2026 01:55 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भतीजे सौरभ के ब्यान पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी निलंबित सरपंच संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद की है। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को  पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों का मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। 

विज्ञापन


थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि मामले में आरोपी हमलावर विनोद गोदारा, विक्रम  तथा जिलेसिंह उर्फ सेठी  निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर बंदूक, एक देशी पिस्तौल तथा 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान ही शुक्रवार को चौथे आरोपी संजय निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव खाराखेड़ी का सरपंच है जो कि निलंबित हो चुका है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि 4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भतीजे सौरभ के ब्यान पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें