फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो कर लूंगी आत्मदाह

Sun, 07 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर भूषण के आत्महत्या करने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पत्र लिखकर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मृतका की पत्नी ममता गुप्ता ने सीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पति ने कुछ लोगों के दबाव में आकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। इससे ममता और उसका परिवार मानसिक रूप से तनाव में है। ममता ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति के गुनहगारों को अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं  किया गया तो वह भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी।

क्या कहते हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई पत्र नहीं आया है, लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर लगातार छापे मार रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्त से बाहर थे। ज्ञात हो कि हरियाणा व्यापार मंडल के संरक्षक के भतीजे ने पैसे के लेन-देन के मामले में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक भूषण ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें दो लोगों पर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सुसाइड नोट व मृतक के छोटे भाई की शिकायत के आधार पर शहर के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मृतक भूषण कुमार ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेददार सुभाष व भूपेंद्र सिंह को ठहराया था।

सुसाइड नोट में लिखा था कि सुभाष ने 95 लाख रुपये का एक प्लाट के उससे हड़प लिया है जिस कारण वह पिछले दो साल से परेशान था। क्योंकि किसी पार्टी में महिला वेटर के साथ उसकी अश्लील विडियो का हवाला देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जब भी वह पैसे मांगता था तो उसे उस फिल्म को शहर में प्रदर्शित करने की बात कहकर डरा देता था। भूपेंद्र से दस लाख लाटरी व पांच लाख रुपये नकद के है जो वह उसे नहीं दे रहा है इस कारण उसने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें