फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: छात्र को फेल होने पर आया गुस्सा, प्रिंसिपल की गाड़ी के तोड़े शीशे, पिछले साल भी आया था यही परिणाम

Sat, 01 Apr 2023 10:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद से अजब-गजब का मामला सामने आया है। गांव अयालकी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र का परिणाम फेल आया तो वह गुस्सा हो गया। जिसके चलते उसने अध्यापक की कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
कार का तोड़ा शीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव अयालकी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में फेल होने पर गुस्साए छात्र ने प्रिंसिपल की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। छात्र पिछले साल भी नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके चलते इस बार दोबारा नौवीं कक्षा में पढ़ रहा था और परीक्षा दी थी, जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो उसमें छात्र को फेल घोषित कर दिया गया। जैसे ही छात्र को फेल होने का पता चला तो उसने प्रिंसिपल सुभाष टुटेजा की गाड़ी के ईट से शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन


डायल 112 पर दी सूचना
प्रिंसिपल सुभाष टुटेजा ने बताया कि वह शुक्रवार को परिणाम घोषित करने में व्यस्त थे, इस दौरान नौवीं कक्षा के छात्र ने फेल होने पर उनकी गाड़ी की शीशे तोड़ दिए। इस संबंध में डायल 112 पर सूचना दी गई सदर पुलिस टीम मौके पर भी पहुंची शनिवार को इस संबंध में शिकायत दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें