फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: युवती ने इंस्टाग्राम पर बनाया फ्रेंड, खुद को स्टॉकलैंड की फार्मासिस्ट कंपनी की सचिव बता ठगे नौ लाख

Sat, 01 Apr 2023 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

विदेशी कंपनी की मैनेजर बनकर युवती ने साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी की। इंस्टाग्राम पर मित्र बनाने के लिए अर्जी भेजी थी। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में झज्जर रोड पर शिवाजी कॉलोनी थाने के सामने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल विरांगना कल्याण न्यास के संचालक से विदेशी कंपनी की मैनेजर बनकर एक युवती ने साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। संचालक जनता कॉलोनी निवासी रामनिवास शर्मा ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामनिवास शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वह झज्जर-सुनारिया रोड पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल विरांगना कल्याण न्यास का संचालन करता है। यह संस्था शहीद परिवारों के कल्याण के लिए कार्य करती है। 10 मार्च को इंस्टाग्राम पर उसके पास एक फ्रेंड बनाने के लिए मैसेज आया। उसने मैसेज स्वीकार कर लिया।

युवती ने खुद को स्टॉकलैंड स्थित फार्मासिस्ट कंपनी की सचिव बताया। वह कंपनी में प्रचेज मैनेजर के तौर पर काम करती है। साथ ही डिप्रेशन की दवा भारत से खरीदती है। उसे आपको भारत में दवा का डीलर बना देती हूं।
विज्ञापन


रामनिवास ने विश्वास करके हां भर दी। इसके बाद डीलरशिप के कागजात भेज दिए। साथ ही उसे जाल में फंसाकर साढ़े 9 लाख रुपये का माल खरीद के लिए कहा। पैसे भेजने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें