फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में समझौते का दबाव बना पैसे ऐंठने वाले भगोड़े एसआई को दबोचा

Wed, 24 Aug 2016 12:54 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विजिलेंस की गिरफ्त में चौकी का पूर्व इंचार्ज सूरजमल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेप केस में समझौते का दबाव बना पैसे ऐंठने के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे एसआई सूरजमल को विजिलेंस ने मंगलवार को रोहतक से गिरफ्तार किया। गुरुनानकपुरा चौकी के पूर्व इंचार्ज एसआई को पुलिस ने बर्खास्त कर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मामले में एक महिला समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक महिला ने फतेहाबाद के अध्यापक मांगेराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुरुनानकपुरा चौकी में शिकायत दी थी। बाद में शिकायत वापस लेने के नाम पर ढाई लाख रुपये महिला को देने की बात पर सौदा हुआ। इस मामले में एसआई सूरजमल पर समझौते के लिए दबाव बनाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगा था। उसने मांगेराम पर दबाव बनाकर महिला को पैसे देकर जान छुड़ाने की बात कही। मांगेराम ने थानेदार को एक लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद मांगेराम ने विजिलेंस को मामले की जानकारी देते हुए औपचारिक शिकायत दी थी। विजिलेंस ने मांगेराम को डेढ़ लाख रुपये देकर आरोपियों को देने को कहा। जैसे ही मांगेराम ने आरोपियों को पैसे पकड़ाए तो विजिलेंस ने रेड मारकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में पता चला कि पहली किस्त के एक लाख में से आधी राशि लेकर एसआई सूरजमल फरार हो गया। तत्कालीन एसपी ने मामले का खुलासा होने पर एसआई को सस्पेंड कर दिया था और कोर्ट से भगौड़ा घोषित होने पर उसे नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया। मंगलवार को टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी एसआई अपने घर पर है। विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में सूरजमल को रोहतक स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें