फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भ्रूण लिंग जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की रेड, बिचौलिए व डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलसुबह तीन बजे यह छापेंमारी की जो चार घंटे तक चली। पीएनडीटी एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ निरुपल ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि प्रकाश मिशन अस्पताल मे गर्भवती महिला के पेट मे पल रहे बच्चे की लिंग जांच की जाती है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना के जैन समाधि रोड स्थित प्रकाश मिशन अस्पताल में लिंग जांच की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान वहां से एक गर्भवती महिला के भ्रूण की लिंग जांच करने के मामले में बिचौलिये व अस्पताल संचालक डॉ राजेश को पुलिस ने काबू किया है। विभाग ने कार्रवाई करते अल्ट्रासऊंड मशीन वाले कमरे को सील कर दिया है।

विज्ञापन


बिचौलिये से 45 हजार रुपए में बात हुई
विभाग की टीम ने अलसुबह तीन बजे यह छापेंमारी की जो चार घंटे तक चली। पीएनडीटी एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ निरुपल ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि प्रकाश मिशन अस्पताल मे गर्भवती महिला के पेट मे पल रहे बच्चे की लिंग जांच की जाती है। जिसके बाद उन्होने एक महिला डीकोय को तैयार कर जिसकी बिचौलिये से 45 हजार रुपए में जांच के लिए बात हुई। उन्होने बताया कि डिकोय की डॉ राजेश ने जांच के बाद बेटी होना बताया तो जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश गोयल व बिचौलिये को पुलिस के हवाले कर दिया है।

तहसीलदार राजेश कुमार व शहर पुलिस मौके पर मौजुद रहे
आरोपी बिचौलिये के कब्जे से पांच हजार रुपए बरामद किए है जबकि उसने 40 हजार रुपए उसकी दुकान पर रखे हैं जो बाद मे बरामद किए जाएंगे। फिलहाल कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर को सिल कर दिया है और दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया है। अभी आगमी कार्रवाई जारी है, इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर फतेहाबाद के तहसीलदार राजेश कुमार व शहर पुलिस मौके पर मौजुद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें