फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी का घेराव कर जताया रोष

Tue, 10 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती वासियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बस्ती वासी दुल्ला राम ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बस्ती में बिक रही स्मैक की जानकारी दी।
विज्ञापन


यहीं नहीं उन्होंने एक वाइपर में छुपा कर रखी गई स्मैक को भी बरामद कराया। इसके बावजूद पुलिस ने स्मैक बेचने वाली महिला को गिरफ्तार करना तो दूर उसके खिलाफ मामला भी दर्ज नहीं किया।

बस्ती वासी गुड्डु राम, मिट्ठु, पाला राम रांझा राम, इत्यादि सहित कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला स्मैक बेचने का काम कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के घर के बाहर एक सफाई करने वाले वाइपर की पाइप में रखी स्मैक को बरामद कराया। इसके बाद भी पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।

पुलिस ने वाइपर की जांच की तो उसमें से 72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बस्ती वासियों ने इसको लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया।

जिसके बाद थाना प्रभारी रघुबीर सिंह सहित पुलिस टीम का लोगों ने घेराव कर लिया व पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

जिसके बाद मौजिज लोग सरपंच प्रतिनिधि जीवन कुमार, भाजपा नेता जगवीर सिंह व पूर्व सरपंच नवजोत सिंह के साथ पुलिस थाना में बस्ती वासियों की बैठक की।

जिसमें उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने व अगले दिन टोहाना डीएसपी द्वारा इसकी गहनता से जांच करवाने का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया।

वहीं मामले को लेकर सोमवार को टोहाना डीएसपी रविंद्र सिंह तौमर जाखल थाना पहुंचे व उन्होंने बस्ती वासियों व आरोपी पक्ष के लोगों को बुलाकर बैठक की।

इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों की चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की। जिसमें पूर्व सरपंच नवजोत विक्की, शिकायत कर्ता दुल्ला राम, मिटठु राम, व खाना राम को शामिल किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों पक्षों को आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी। जिसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी आरोपी महिला को बुलाकर मामले की जांच करने के आदेश दिए।

पुलिस कर रही है कार्रवाई
थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने कहा कि दुल्ला राम की शिकायत पर महिला छोटी रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

छानबीन के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें