फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर गिरी, दो युवक झुलसे

Sun, 23 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
   जानकारी के अनुसार खैराती रोड से 11 हजार वोल्टेज की तार गुजर रही है और उसी के नीचे 50 के लगभग सब्जी रेहड़ियां लगी हुई हैं। शनिवार शाम को तार अचानक रेहड़ी के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


रेहड़ी के पास खड़े 20 वर्षीय पंकज तथा समीर तार की चपेट में गए और बुरी तरह से झुलस गए। तार गिरने के बाद चिखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर हड़कम्प मच गया और रेहड़ी संचालक रेहड़ियां छोड़ भाग खड़े हुए। रेहड़ी संचालकों ने तुरंत दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि तार दो रेहड़ियों पर ही गिरी अगर तार थोड़ा सा आगे गिरती तो हादसा बढ़ भी सकता था और दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें