फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: कार में मिला सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क का शव, बंद थे कार के शीशे, पुलिस ने शुरू की जांच 

Thu, 09 Jun 2022 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सिरसा रोड पर लजीज होटल के पास खाली जगह में खड़ी कार में लोगों ने कर्ण सिहाग को बेसुध देखा था। कार के शीशे बंद थेे। कर्ण सिविल सर्जन कार्यालय में क्लर्क था।  
विज्ञापन
फतेहाबाद में कार में मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात क्लर्क कर्ण सिहाग का शव सिरसा रोड पर लजीज होटल के पास कार में मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह लोगों ने कार में युवक को बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि कार में दम घुटने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह सिरसा रोड पर लजीज होटल के पास खड़ी कार में लोगों ने आगे की सीट पर युवक को बेसुध देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश और बस स्टैंड चौकी प्रभारी रिसाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को कार के शीशे बंद मिले। गाड़ी की खिड़की खोलकर जांच की गई तो आगे की सीट पर बैठा युवक मृत हालत में था।

मृतक युवक की पहचान अग्रवाल कॉलोनी निवासी कर्ण के रूप में हुई, जोकि सिविल सर्जन कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि गाड़ी बुधवार  शाम से खड़ी थी। आशंका है कि कर्ण गाड़ी में ही सो गया और शीशे बंद होने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद मिली थी सिविल सर्जन कार्यालय में नौकरी
सिविल सर्जन कार्यालय में कर्ण क्लर्क के पद पर तैनात था। कर्ण के पिता स्वास्थ्य विभाग में एलटी के पद पर थे। पिता की मौत के बाद कर्ण को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिली थी। कर्ण की मौत की सूचना के बाद सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी नागरिक अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम से कर्ण घर पर नहीं आया था। 

सिरसा रोड पर गाड़ी में शव मिलने की सूचना मिली थी, इसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। परिजन भी मौके पर आ गए। मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। आशंका है कि दम घुटने से मौत हुई है। गाड़ी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। -ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें