हरियाणा के फतेहाबाद शहर की मातूराम कॉलोनी में मकान के विवाद को लेकर घर पर पथराव कर दिया। महिला ने अपने पति, ननद व 10-15 अन्य लोगों पर पथराव करने के आरोप लगाए। महिला मासापाई जब शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां भी आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घर पर पथराव की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
विज्ञापन
वहीं शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहले भी आपस में विवाद हो चुका है। मामले के मुताबिक अस्पताल में उपचाराधीन महिला मासापाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है।
सोमवार दोपहर को तीन बजे आरोपी पति व उसके साथ आए कुछ युवकों ने घर पर पथराव कर दिया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। मामले को लेकर जब वह थाने में पहुंची तो यहां पर भी आरोपी पति, ननद ने हमला कर दिया। महिला ने बताया कि 20 सितंबर को भी आरोपियों ने हमला किया था।