फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Mon, 01 Jul 2024 04:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आईलेट्स सेंटर संचालक व उसके साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह़रियाणा के फतेहाबाद में पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आईलेट्स सेंटर संचालक व उसके साथियों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। मामले में पुलिस ने ढाणी छतरियां निवासी राजबीर सिंह की शिकायत पर आरोपी मोहम्मदपुर रोही हाल योग नगर निवासी सुशील, अनिल वर्मा, दिल्ली निवासी भरोच श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में ढाणी छतरियां निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि बेटे को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के लिए योग नगर निवासी सुशील से उसके आईलेट्स सेंटर पर संपर्क किया। इसको लेकर उसने 6 लाख 20 हजार रुपये बैंक के माध्यम से दिए। इसके बाद धीरे-धीरे विदेश भेजने के नाम पर सुशील ने 35 लाख रुपये ले लिए।

आरोप है कि जो भी दस्तावेज दिए गए वह फर्जी दिए गए। अब आरोपी सुशील ने फोन भी बंद कर लिया। आरोप है कि इस धोखाधड़ी में सुशील कुमार, अनिल वर्मा, भरोच श्रीवास्तव शामिल है। आरोपी द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए, क्योंकि खाते में राशि नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें