फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़, परिजन और ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 27 Mar 2023 02:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के सरकारी स्कूल की छात्रा के परिजनों ने लैब सहायक संजय के खिलाफ शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के नजदीक एक राजकीय उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के साथ लैब सहायक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी स्कूल लैब सहायक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने लैब सहायक पर लगाए छात्रा को स्कूल में बुलाकर छेड़छाड़ के आरोप
परिजनों ने लैब सहायक संजय के खिलाफ शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 24 मार्च को स्कूल से फोन आया और बेटी को बुलाया गया। बेटी जब स्कूल से घर पहुंची तो सहमी हुई थी और तीन दिन तक खाना भी नहीं खाया।

जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि स्कूल में फोन करके बुलाया गया था और सिर्फ एक छात्रा आई हुई थी। आरोपी लैब सहायक ने दूसरी छात्रा कुर्सी लेने भेज दिया और इसके बाद उसने छेड़छाड़ की। आरोप है कि लैब सहायक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भ्ी दी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लैब सहायक पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ की शिकायत आई है। स्कूल के लैब सहायक पर आरोप है। मामला दर्ज किया जा रहा है। -- जुगलाल सिंह, प्रभारी, गुरूनानकपुरा चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें