फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट की पत्नी से एटीएम कार्ड का पिन पूछ निकाले बीस हजार

Sun, 18 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम का पिन कोड जानकर बीस हजार रुपये निकलवाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तूर नगर निवासी एडवोकेट कुलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि वे बैंक के अधिकारी बोल रहे हैं तथा वे तुरंत अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताएं ताकि वे इसे रिन्यू कर कार्ड को चालू रख सकें।
विज्ञापन


इस पर उसने अपने एटीएम का पिन कोड बता दिया तथा कुछ समय बाद उसके फोन पर बीस हजार रुपये निकलवाने का संदेश मिला। वे बैंक में पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें