फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री विवाद में थाने में भिड़े दो पक्ष, हंगामा

Sun, 18 Oct 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के बीच थाने में जमकर हंगामा हुआ। तीखी नोंक-झोंक के बीच हाथापाई हुई और एक पक्ष ने कागजात भी फाड़ दिये।
विज्ञापन


मारपीट के बाद एक पक्ष अस्पताल में भर्ती हुआ और पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने थाने में हंगामा किया और पुलिस कर्मियों से बदत्तमीजी कर कागज फाड़ दिये। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला शनिवार सुबह बवानीखेड़ा थाने का है।

 बलियाली की जमीन पर विक्रेता और खरीददाता के बीच रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में की। दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तीखी नोंक झोंक हुई और बात इतनी बढ़ गई कि थाने में ही कागजात फाड़ दिए गए।
विज्ञापन


खूब हंगामा हुआ। हंगामे के बाद एक पक्ष का युवक अस्पताल में भर्ती हुआ। सामान्य अस्पताल में भर्ती युवक विक्रम ने बताया कि उनकी जमीन बलियाली गांव में है और अब वे कुरुक्षेत्र में रहने लगे है। उनकी गांव की जमीन 14 कनाल आठ मरले उन्होंने बेची। जमीन 28.80 लाख रुपये में बेची।

जमीन खरीदने वाले ने पौने छह लाख रुपये बयाने के दिये। तय समय अनुसार फरवरी माह में रजिस्ट्री करवानी थी मगर अब तक भी रजिस्ट्री नहीं करवाई है। अब सिर्फ बयाना के आधार पर उक्त खरीददार जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसकी शिकायत हमने बवानीखेड़ा थाना में की।

शनिवार सुबह उन्हें थाने बुलाया गया। उक्त व्यक्ति पहले ही थाने में था और पुलिस वालों से सारी सांठगांठ कर रखी थी। बाहर बातचीत के बाद उसे थाने में ले गए और वहां मारना शुरू कर दिया। उसे आंख, चेहरे, छाती, कमर में चोट मारी गई। यह सब उक्त खरीददार के इशारे पर की गई है। मामले में बवानीखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि युवक ने मुंशी के साथ अभद्र व्यवहार किया और कागजात फाड़ दिये। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें