फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि पर किए फायर, बाल-बाल बचा, आरोपी युवक को ग्रामीणों ने किया काबू

Fri, 19 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
गांव पिलछियां की कार्यवाहक सरपंच रमनदीप कौर के पति गुरसेवक पर एक युवक द्वारा देसी कट्टे से फायर कर उसकी हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत यह रही कि ऐन मौके पर सरपंच प्रतिनिधि गुरसेवक झुक गया और उसकी जान बच गई। इस बीच ग्रामीणों ने फायर करने वाले युवक को काबू कर उसके कब्जे से पिस्तौल छीन ली और उसे ट्यूबवेल वाले कमरे में बंद कर दिया। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही रतिया एसएचओ पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। हमलावर युवक की पहचान भूना निवासी सोनू के रूप में हुई है। बताया गया है कि सोनू किसी चोरी के मामले में अभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है।
विज्ञापन

        इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीड़ित सरपंच प्रतिनिधि गुरसेवक ने हमले के पीछे गांव के ही पूर्व सरपंच प्रतिनधि पर चुनावी रंजिश के चलते उसपर हमला करने का आरोप लगाया है। गुरसेवक ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता की शर्त के चलते पूर्व सरपंच को डीसी ने निलंबित किया है। गुरसेवक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक को उन्होंने कई बार गांव में घूमते देखा है। शुक्रवार सांय छह बजे के करीब वो अपने दोस्त हरप्रीत के खेत पर पहुंचा था इस बीच आरोपी हमलावर सोनू भी बाइक पर सवार होकर वहां आ गया और गुरसेवक को देखते ही उसने उस पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। ऐन मौके पर गुरसेवक ने झुक कर अपनी जान बचाई और टयूबवैल के कमरे की ओट ले ली। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उस पर हमला बोलकर उसे काबू कर लिया और उसकी पिस्तौल छीन ली। सूचना मिलते ही सदर एसएचओ पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंची और उन्होंने आरोपी को काबू कर पुलिस थाने ले आई।
%पिलछियां गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर फायर करने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने एक युवक को हमलावर बताकर टयूबवैल के कमरे में बंद कर रखा था। इसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एक कारतूस इस्तेमाल किया गया है। अभी फिलहाल जांच के बाद आगे कुछ और बताया जा सकेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा सिहाग, सदर थाना प्रभारी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें