फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पहन पुलिस लिखी बोलेरो में कारोबारी को ले गए थे बदमाश

Fri, 19 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
एसएसपी ने मीडिया को बताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में करोडों की लूट के साथ दो सराफा कारोबारियों की हत्या के बाद बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी। घर से फैक्ट्री जा रहे शहर के प्रमुख उद्योगपति और एफएम ग्रुप के मालिक संजय मित्तल को उसके ड्राइवर और दिनदहाडे कार सहित हाईवे से अगवा कर लिया गया। अपहरण करने वाले बदमाश पुलिस की वर्दी में थे। 
विज्ञापन


अपहरण की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शाम को टूंडला के बसई गांव में चरी के खेत से उद्योगपति को बरामद कर लिया। एक अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांच अन्य फरार बताए जा रहे हैं। उद्योगपति की कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। नगर विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटना से अवगत कराया।

संजय मित्तल दोपहर करीब 12 बजे गणेश नगर स्थित अपनी कोठी से फैक्ट्री के लिए निकले थे। नगला भाऊ पर उनकी इनोवा कार को पुलिस की वर्दी में दो लोगों ने रोका। कार को चालक बबलू चला रहा था। कार रोकने वाले पुलिस की वर्दी में थे, इसलिए बबूल ने गाडी का गेट खोल दिया। गाडी का गेट खोलते ही बर्दी में छिपे बदमाश असली रुप में आ गए और गाडी के अंदर घुस कर चालक बबलू पर तमंचा तान दिया। अगले ही पल गाडी के पास खड़े दो युवक बाइक को हाईवे पर चालू हालत में छोड़ कर कार में घुस गए। 
विज्ञापन


एक ने चालक की सीट कब्जा ली और कार को आगरा की तरफ दौड़ा दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से नगला भाऊ के आसपास के दुकानदार सहम गए। कोई कुछ समझ नहीं पाया क्या हुआ? लोगों की नजर नगला भाऊ चौराहे पर स्टार्ट बाइक पर पडी, तब कुछ शक हुआ। एक दुकानदार ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस हाईवे पर खड़ी बाइक को थाने ले आई। दोपहर करीब दो बजे घटना की सूचना जब एसएसपी अजय कुमार को मिली तब पुलिस सक्रिय हुई। पूरे रेंज में नाकेबंदी कर दी गई और पुलिस ने शाम पांच बजे टूंडला में चरी के खेत से संजय मित्तल को सकुशल बरामद कर लिया।

एसएसपी ने मीडिया को बताया कि संजय मित्तल का अपहरण करने वाले बदमाशों की संख्या छह थी। दो पुलिस होमगार्ड की वर्दी में थे। अपहरण के बाद संजय को बदमाशों ने उसकी इनोवा कार से काले रंग की पुलिस लिखी बोलेरो में शिफ्ट किया। इनोवा और चालक को छोड़ दिया। जगह-जगह पुलिस तैनात होने के कारण बोलेरो को बदमाश टूंडला टोल से पहले खेतों की तरफ ले गए। यहां बोलेरो से उतार कर संजय को स्कूटी पर बैठा कर चरी के खेत की तरफ ले जा रहे थे। 

पुलिस पहले से पीछा कर रही थी। बदमाशों से मुठभेड हुई। इस दौरान एक अपराधी पकड लिया गया, जबकि पांच भाग गए। पकड़ा गया बदमाश उस्मान पुत्र फकीरा निवासी बालाजीपुरम कालोनी थाना शाहगंज है। उसके पास से 312 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। उस्मान 21 जून 2015 को आगरा में विजय नगर निवासी व्यापारी रिंकू बंसल से हुई पांच किलो सोने की लूट में जेल जा चुका है। फरार पांचों बदमाश भी कुख्यात हैं और जेल जा चुके हैं। उस्सान पर आगरा के थाना छत्ता में 307 का भी केस है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि गाडी चालक बबलू का कोई सुराग नहीं लगा है और संजय मित्तल की कार भी नहीं मिली है। दोनों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें