फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की दुकान पर करता था काम, तबियत बिगड़ने से हिसार के अस्पताल में हुई मौत

Sat, 22 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
infant dead body
विज्ञापन
अनाज मंडी में एक दुकान पर मजदूरी का काम करने वाले मजदूर की बीती रात मौत हो गई। मजदूर की मौत से गुस्साए साथियों ने अनाजमंडी में शव व्यापारी की दुकान के आगे रखकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने काम छोड़कर हड़ताल का ऐलान कर दिया। हालांकि इस दौरान कुछ मजदूर काम में लगे रहे जिनसे नारेबाजी कर रहे मजदूरों की कहासुनी भी हुई ।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के शहर चेनपुर निवासी मजदूर हाफिज रतिया अनाज मंडी के एक व्यापारी की दुकान पर कार्य करता था। वीरवार दोपहर उक्त मजदूर बबनपुर खरीद केन्द्र में मजदूरी का कार्य कर रहा था कि वीरवार की शाम वह अचानक गिर गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया  लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूरों ने आने के बाद हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अधिकारियों के समझाने के बाद मृतक के साथी शांत हुए व पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए फतेहाबाद भेज दिया ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें