एसडीएम पूजा चांवरिया ने सभी अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर रहने के आदेश दिए हैं। यह आदेश आगामी हिदायतों तक जारी रहेंगे। मंगलवार को अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते एसडीएम ने ये आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विभिन्न जाट संगठनो द्वारा आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के मद्देनजर उक्त आदेश जारी किए गए हैं।
अधिकारियों की बैठक में एसडीएम पूजा ने कहा कि रतिया क्षेत्र शांति प्रिय एंव जागरूक लोगों का है फिर भी आंदोलन की आंशका से ऐतिहातन जानमाल, निजी और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए यह निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी विशेष परिस्थितियों में भी बिना पूर्व सूचना तथा अनुमति के अपना मुख्यालय नही छोड़ेगा।
इसके अलावा सभी अधिकारी अपना मोबाइल हमेशा खुला रखेंगे और आने वाली काल को तुरंत सुनेंगे। बैठक में तहसीलदार दिनेश ढिल्लों, थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग, सचिव नगरपालिका सुरेंद्र कुमार व एमई सुमेर सिंह, एसएमओ डॉ. विजय जैन, बीईओ रमेश दहिया, एसडीओ बिजली बोर्ड राजेश कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।