फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्म पगड़ी में जा रहे छह लोग हादसे में घायल, दो रेफर

Sun, 08 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : bureau
विज्ञापन
बाजीगर मोहल्ला निवासी एक युवक की मृत्यु के बाद रस्म पगडी में शामिल होने आ रहे कार सवार छह लोग गांव पिपथला के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डेरा अनुयाइयों की मदद से नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से 2 की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गंाव सुलतानिया जिला कैथल के पंच बाबूराम ने बताया कि वे अपने परिवार लक्ष्मण निवासी कलका जिला कैथल, गामा राम निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान, कुरुक्षेत्र के महंत कृष्णापुरी, बलीराम निवासी नरवाना, टोहाना निवासी बलिया राम व गांव जेठू रामपुरा निवासी ड्राइवर बलीराम के साथ कुरुक्षेत्र ब्रहमसरोवर में संत मंगलमधु सदन बाबे की बरसी पर स्नान के लिए गए थे रविवार को वे कुरुक्षेत्र से नरवाना के रास्ते टोहाना के नया बाजार निवासी वधावा राम के पुत्र की रस्म पगड़ी सभा में शामिल होने के लिए आ रहे थे कि अचानक गांव पिपलथा के पास मारुति कार का टायर पंचर हो गया जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे वे घायल हो गए और डेरा प्रेमियों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से रामपुरा निवासी बलीराम व हनुमानगढ़ निवासी गामाराम की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें