फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज भेजकर रुपये कमाने के नाम पर ठगे 80 लाख

Fri, 04 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने गांव डांगरा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पानीपत जिले के किशनपुरा निवासी तीन युवकों पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस को दी शिकायत में गांव डांगरा निवासी प्रवीन ने बताया कि मार्केट कमेटी के पीछे स्थित एक शापिंग कांपलेक्स में पानीपत जिले के किशनपुरा निवासी तीन युवक मोहित, सोनू और अनिल ने एक कार्यालय खोला था। इसमें उन्होंने लोगों को मैसेज भेजकर घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह उनसे मिला तो उससे 5500 रुपये लेकर उसे एक मोबाइल दिया गया और कहा गया कि घर बैठे हजारों रुपये कमाओ के मैसेज 2100 लोगों तक भेजने हैं, जिनकी उसे लिस्ट दे दी गई। उसके बाद उसने सभी लोगों को मैसेज कर दिया। इस दौरान उसने इस बारे में गांव डांगरा निवासी उसके दोस्त कमल को भी बताया और उससे 4900 रुपये लेकर नौकरी पर लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मैसेज पढ़ने के बाद करीबन 1500 लोगों ने 5500 रुपये के हिसाब से लाखो रुपये जमा करवा दिए। कई दिनों बाद जब वे 27 अक्तूबर को कंपनी कार्यालय में गए तो कार्यालय बंद मिला और उनके फोन मिलाने पर भी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी कि उक्त तीनों शातिरों ने करीबन 80 लाख 85 हजार का चूना लगाकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिली, मुकदमा दर्ज
मामले पर एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि डांगरा निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पानीपत जिला निवासी तीन युवकों ने करीबन 1500 लोगों के साथ 5500 रुपयेे के हिसाब से लगभग 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें