फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: माजरा में प्रेम वस्त्र भंडार पर फायरिंग, पत्र फेंक मांगी 20 लाख की रंगदारी, बोले ये तो ट्रेलर है

Sat, 02 Nov 2024 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मोटरसाइकिल पर आए नकाबपोश युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। माजरा में कपड़े के थोक विक्रेता है।
विज्ञापन
फायरिंग का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव माजरा में शनिवार शाम को मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने प्रेम वस्त्र भंडार के शट्टर पर फायरिंग की और भाग गए। युवक एक लेटर भी फैंककर गए है। जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और कहा कि रुपये चाहिए मतलब चाहिए। वारदात के बाद आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव माजरा में कपड़ों के थोक विक्रेता प्रेम वस्त्र भंडार के बाहर मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उन्होंने शट्टर की तरफ फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर शोरूम पर मौजूद और आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। युवक फरार होते समय शोरूम में सामने एक पत्र फैंककर गए जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लिखा है पत्र में  
राम-राम प्रेम जी
मैं सुरेंद्र फतेहाबाद
आपसे एक विनित है कि मुझे 20 लाख रुपये चाहिए मतलब चाहिए। वो आप खुद देखे कि भाइचारा में देने है कि कैसे देने है ये तो ट्रैलर है वरना अगली वारदात में कुछ भी हो सकता है वरना आप खुद की और अपने परिवार की जान-माल के खुद ही जिम्मेदार हो..अगर कोई पुलिस कार्रवाई करनी है तो करो पर याद रख में मत लेना: आखिरी राम-राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें