फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सनियाना के पास नहर में मिला अनमोल का शव मिला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
पिरथला के युवक अनमोल का शव मिलने पर भड़के लोग सनियाना में जाम लगाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 बुधवार को चिप लेने गए 14 वर्षीय अपहृत छात्र अनमोल का शव गांव सनियाना के पास नहर में मिला है। किशोर का शव मिलने की खबर मिलते ही गांव के लोग भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने अनमोल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सनियाना नहर के पास फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलते ही टोहाना डीएसपी रविंद्र तोमर, सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और हत्या आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।

गांव पिरथला निवासी 11वीं कक्षा का छात्र अनमोल अपने घर से स्कूटी लेकर गंाव में ही मंदिर में पूजा करने के लिए गया था तथा कहकर गया था कि ग्रामीण गुरमीत ने उसे चिप देने के लिए नहर पर बुलाया है। उससे चिप लेकर वह वापस आएगा। इसके बाद अनमोल नहर के पास चला गया और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान उसके साथ एक नकाबपोश युवक को भी देखा जो उसके पीछे स्कूटी पर बैठा हुआ था। काफी देर बाद भी अनमोल वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


इसके बाद किसी युवक ने अनमोल के मोबाइल फोन से कॉल कर उसके पिता को तीन दिन में पचास लाख रुपये की फिरौती देने की धमकी दी। कुछ समय बाद पुलिस को नहर के पास अनमोल का चश्मा और मोबाइल कवर मिला तो पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। ग्रामीण भी अपने स्तर पर अनमोल को ढूंढने में लगे रहे। इस दौरान ग्रामीणों को मोबाइल कवर मिलने वाली जगह से आधा किलोमीटर दूर शुक्रवार सुबह नहर के पास स्कूटी के टुकडे़ मिले। उन्हें नहर में स्कूटी होने की आशंका हुई।
विज्ञापन


इस पर नहर का जलस्तर घटवाकर स्कूटी को नहर से निकाला गया।
जिला पुलिस कप्तान ओपी नरवाल और एएसपी गंगाराम पूनिया मौके पर आए और काजलहेडी हेड पर कर्मचारियों को जाल बिछाने के आदेश दिए। शुक्रवार शाम को नहर के पास सैकड़ों ग्रामीण अनमोल को ढूंढ रहे थे तो ग्रामीणों को सनियाना नहर से बच्चे का शव मिला।

देर रात पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
-रविंद्र तोमर, डीएसपी

पिरथला से अपहृत हुए किशोर अनमोल का शव सनियाना नहर में मिला है। बच्चे की मौत का दुख है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें