फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: हंस कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने पर तकरार, हवाई फायरिंग की कोशिश, महिला घायल

Sun, 28 May 2023 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है, पांच दिन पहले भी खोदाई का प्रयास हुआ था। पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं और दो युवक हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में विवाद के बाद पहुंची पुलिस, बरामद हथियार। घायल महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर की हंस कॉलोनी में रविवार दोपहर हथियारों के बल पर निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाने को लेकर तकरार हो गया। जेसीबी से मोबाइल टावर के लिए खोदाई करने पहुंचे पांच से ज्यादा युवकों का कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। इस पर टावर लगाने वालों ने हवाई फायरिंग की कोशिश की। युवकों ने कॉलोनी के लोगों के साथ धक्कामुक्की की।

विज्ञापन


इस दौरान एक महिला मनभरी घायल हो गई। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। वहीं, कॉलोनी के लोगों ने दो हथियारों के साथ आरोपियों को पकड़ लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए।

इस घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से हथियारों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की है। हंस कॉलोनी में एक प्लॉट में निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। कॉलोनी निवासी बिशन कुमार, गगन कुमार आदि ने बताया कि पांच दिन पहले मौके पर खोदाई का प्रयास किया गया था, इसको लेकर लोगों ने विरोध किया तो काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को करीब पांच से ज्यादा लोग जेसीबी लेकर आए और उनके पास हथियार थे। आसपास के लोगों ने खोदाई का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग करने का प्रयास किया। इसको लेकर लोग भड़क गए और उन्होंने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। मौके से दो युवक हथियारों के साथ पकड़ लिए गए और बाकी भाग गए।

टावर लगाने को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें एक महिला घायल हुई है। महिला के बयान पर कार्रवाई होगी। मौके से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। - महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें