फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नशे की गोलियां बेचने के दोषी को 10 साल की कैद, 2018 में 3200 गोलियों के साथ पकड़ा गया था दोषी

Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

रतिया पुलिस ने वर्ष 2018 में 3200 गोलियों के साथ दोषी को पकड़ा था। वह काम न चलने के कारण नशा तस्करी के धंधे में आ गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने नशे की गोलियां सप्लाई करने के दोषी व्यक्ति को 10 साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में रतिया सदर पुलिस ने 21 सितंबर 2018 को गांव भरपूर निवासी संदीप कुमार को काबू करके उससे नशे की 3200 गोलियां बरामद की थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने दोषी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, संदीप ने पूछताछ में बताया था कि वह गांव में क्लीनिक खोले हुआ था। गांव में कई और क्लीनिक होने के कारण उसका काम नहीं चल रहा था।

नौकरी न मिलने के कारण उसने मेडिकल की दुकान भी खोल ली। इस दौरान उसकी मुलाकात हिसार के गांव भाना निवासी राजेश से हुई और राजेश ने उसे नशे की गोलियां बेचकर कमाई करने का लालच दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह राजेश से नशे की गोलियां लेकर आसपास के गांवों में भी सप्लाई करता था। वह नौ हजार रुपये में यह गोलियां लेकर आया था, जिसमें से उसने कुछ बेच दी थीं। अदालत ने इस मामले में संदीप को दोषी मानते हुए उसे 10 साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें