फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: नहर किनारे मिला कटा हुआ पैर, पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो नहर से मिला एक शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 19 May 2023 05:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

शुक्रवार को लोगों ने गांव सालमखेड़ा से निकलने वाली नहर के किनारे कटा हुआ पैर देखा जो कि मिट्टी से पूरी तरह से भरा हुआ था। इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव सालमखेड़ा में नहर किनारे पुलिस को कटा हुआ पैर मिला है। यह पैर पूरी तरह से मिट्टी से भरा हुआ था। पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम गृह पहुंचा दिया। पुलिस ने शव को लेकर सर्च अभियान शुरू किया तो थोड़ी दूरी पर गांव चबलामोरी के पास नहर से दूसरा शव भी बरामद हुआ है, जो कि किसी व्यक्ति का है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक शुक्रवार को लोगों ने गांव सालमखेड़ा से निकलने वाली नहर के किनारे कटा हुआ पैर देखा जो कि मिट्टी से पूरी तरह से भरा हुआ था। पैर को लेकर पुलिस ने आसपास क्षेत्र में और नहर में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस को नहर में से ही कुछ दूरी पर एक और शव बरामद हुआ। हालांकि पुलिस को कटे हुए पैर का शव नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक जानवरों ने शव में से पैर निकाला है और नहर किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव सालमखेड़ा में एक पैर बरामद हुआ है। सर्च अभियान के दौरान एक शव भी बरामद हुआ है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। - रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें