पुलिस को स्नेचिंग संबंधी जानकारी देती शिक्षिका।
- फोटो : amar ujala
एमसी कॉलोनी में दिनदहाड़े अध्यापिका की चेन छीनने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को स्कूटी पर सवार स्कूल अध्यापिका सोनल के गले से चेन छीनी और तुरंत रफ्फूचक्कर हो गए। वारदात के बाद अध्यापिका ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश युवक मौके पर चकमा देकर भाग निकले। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
निजी स्कूल में पढ़ाने वाली एमसी कालोनी निवासी सोनल नारंग अपने बच्चों के स्कूल से घर की ओर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि एमसी कालोनी में जताना वाली गली में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर सवार सोनल नारंग के गले से चैन छीन ली। वारदात के बाद सोनल नारंग ने चैन छीनने वाले बदमाशों के पीछे स्कूटी लगा ली। जो कि सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है। सोनल नारंग के अनुसार चैन छीनने के बाद बदमाश युवक एमसी कालोनी होते हुए सैंट्रल बैंक वाली गली में घुसे और उसके बाद चार मरला कालोनी में कुटिया वाले रोड़ पर पहुंचे। सोनल के अनुसार कुटिया रोड़ पर बदमाश युवक साथ वाली गली में घुस गए।
उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने रोक लिया और कहा कि मैडम अब वो हाथ नहीं आते। इतने में चैन छीनने वाले बदमाश फरार हो गए। सोनल नारंग ने घर पहुंचकर पूरी वारदात परिवार के लोगों को बताई। जिसके बाद सोनल नारंग ने पार्षद पति दीपू टुटेजा को साथ लेकर सुमनबाला मैहता व पार्षद श्वेता टुटेजा के घर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें कुछ फुटेज मिली हैं जिसमें बदमाश युवक चैन छीनकर भाग रहे हैं। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थन का मुआयना किया। उसके बाद सोनल नारंग के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो बाइकों पर सवार थे बदमाश
मौके पर हुई वारदात के अनुसार एक बाइक पर दो युवक सवार थे। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। दो युवक दूसरी बाइक पर थे। जो कि वारदात को अंजाम देकर भागे युवकों के पीछे ही दौड़ रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने ही पीछा कर रही सोनल नारंग को रोक लिया। जिसका विरोध सोनल नारंग ने भी किया। जिसके बाद वह युवक भी बिना कुछ बोले वहां से भाग निकले।