दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दर्जनभर युवकों ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों को रतिया अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन जल्लोपुर निवासी जरनैल, बिट्टू, वकील व सहनाल निवासी पुन्नू ने आरोप लगाया कि वे मंडी रोड पर मोहन लाल की दुकान पर मजदूरी करता है।
दुकान के साथ ही शराब का ठेका है। बृहस्पतिवार शाम को शराब के ठेके पर आए कुछ युवकों ने अपनी बाइक उनकी दुकान के आगे खड़ी कर दी। जिससे उनकी दुकान का रास्ता बंद हो गया।
घायलों ने बताया कि जब उन्होंने बाइक को साइड में लगाने की बात कही तो शिंपी नामक युवक अपने दर्जनों साथियों के साथ आया और उन पर हमला कर घायल कर दिया और साथ में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। मामले की सुचना पुलिस को दे दी गई है।