फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को कुएं में धकेलने की कोशिश

Tue, 12 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गांव डिग्गी ढाणी में एक युवक पर गांव की ही 11 वर्षीय लड़की को कुएं में धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगा है। लड़की के परिजनों ने सोमवार को पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने रात को ही संबंधित पुलिस के अलावा चाइल्ड वेलफेयर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई न नहीं की गई। इस पर लड़की के परिजन शिकायत लेकर रतिया थाना में पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव के संजय कुमार ने शिकायत दी कि उसकी 11 वर्षीय बेटी मानवी रविवार रात पौने 8 बजे अपने घर के पास भैंसों को पानी पिलाने गई थी। वहीं, गांव का ही एक युवक खड़ा था। उसने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे नजदीक के कुएं में धकेलने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा तो उसने युवक के हाथ को दांतों से नोंच लिया और छुड़वाकर घर आ गई। घर आकर उसने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। बाद में गांव के लोगों ने पुलिस के अलावा संबंधित चाइल्ड वेलफेयर विभाग को अवगत कराया।

जांच अधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि लड़की द्वारा गांव के युवक के खिलाफ शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें