फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मांगने पर चालक, परिचालक को धूना

Fri, 06 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक बीच-बचाव करने लगा तो युवकों ने उसे भी घायल कर दिया। घायल चालक व परिचालक को गांववासियों ने रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन अलीका निवासी परिचालक गुरूप्रीत सिंह व चालक देसराज ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बस में अलीका से कई युवक सवार होकर आते जाते हैं।

वे पिछले कई दिनों से टिकट नहीं कटवा रहे थे। टिकट कटवाने के लिए कहा जाता तो वे उससे विवाद कर धमकियां भी देते थे। परिचालक के अनुसार वीरवार शाम साढे़ छह बजे बस रतिया से अलीका के लिए चली तो उक्त युवक भी सवार हो गए।
विज्ञापन


जब उसने युवकों से टिकट मांगी तो उससे विवाद शुरू कर गाली गलौच करने लगे। जब बस गांव कलोठा के बस अड्डे के पास पहुंचकर रुकी तो उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

हंगामा होते देख जब बस का चालक देसराज छुड़वाने आया तो उक्त युवकों ने चालक को भी बस से नीचे उतार घायल कर दिया। पांचों युवक मारपीट करने के बाद फरार हो गए। सुचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें