फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: हथियारबंद युवकों ने गली में किया हंगामा, गाड़ी के शीशे तोड़े

Mon, 05 Jun 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोग जान बचाने के लिए घर में घुस गए। इस दौरान पीछा कर रहे युवक हथियारों के साथ आए और उन्होंने घरों में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। युवकों ने गली में खड़ी राजू नाम के व्यक्ति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के माजरा रोड पर गली नंबर दो में रविवार देर रात को करीब साढ़े 11 बजे हथियारबंद युवकों ने गली में जमकर हंगामा किया। युवकों ने गली में खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और घरों में ईंटें बरसाई। पुलिस के आने सूचना मिलते ही युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और हमलावर युवकों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची
मामले के मुताबिक गली नंबर दो के लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोग जान बचाने के लिए घर में घुस गए। इस दौरान पीछा कर रहे युवक हथियारों के साथ आए और उन्होंने घरों में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। युवकों ने गली में खड़ी राजू नाम के व्यक्ति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। गली के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
माजरा रोड पर देर रात को हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। -महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें