फतेहाबाद एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज रिछपाल सिंह के नेतृत्व में रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर घबरा गए और वापस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे।
फतेहाबाद के गांव अयाल्की के पास पुलिस विभाग की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने यूपी के दो युवकों को 21 तोतों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक भट्टू क्षेत्र से तोते लेकर मोटरसाइकिल पर जीरकपुर जा रहे थे। पुलिस टीम ने मामले की सूचना वन्य जीव प्राणी विभाग को दी। विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तोतों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पिंजरों से तोतों के बच्चे निकालकर बेचने के लिए लेकर जा रहे थे जीरकपुर
पकड़े गए युवकों की पहचान अमेठी निवासी मोहम्मद इरशाद और फिरोजाबाद निवासी रजत के रूप में हुई है। मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज रिछपाल सिंह के नेतृत्व में रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर घबरा गए और वापस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे।
टीम ने शक के आधार पर युवकों को काबू कर लिया। टीम ने जब पूछताछ की और जांच की तो मोटरसाइकिल के बैग में से पिंजरा मिला। पिंजरा में 21 तोते बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि ये तोते भट्टू क्षेत्र में नहर के पास से लेकर आए है। तोते बच्चो को जन्म देकर बिल में छोड़ देते है, वहां से निकालकर लाए हैं और जीरकपुर लेकर जा रहे थे। सूचना मिलने पर वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तोतों को कब्जे में ले लिया। कब्जे में लेने के बाद टीम ने नियम अनुसार इन तोतों को संबंधित क्षेत्र में ले जाकर आजाद कर दिया।