फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी और ताई की हादसे में मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:30 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रतिया रोड स्थित कार एजेंसी के पास सोमवार शाम को एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं और बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव हैदरवाला निवासी दीपक अपनी भाभी रेनू (30) और ताई सुषमा (40) के साथ टोहाना से दवाई लेकर वापस गांव की ओर जा रहे थे।

अचानक मारुति एजेंसी के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के टुकडे़-टुकडे़ हो गए। खनौरा निवासी कार चालक पर नशे में धुत होने का आरोप है। इस दौरान राहगीरों ने तुरंत नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस के नंबर पर सूचना दी। एंबुलेंस ने मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया।

इस दौरान चिकित्सकों ने 45 वर्षीय महिला सुषमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में 18 वर्षीय दीपक की बाजू और पैर पर तथा उसकी भाभी रेनू के दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक दीपक ने यहां से एंबुलेंस में ले जाते समय दम तोड़ दिया, वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रेनू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें