फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटे पैसे लेने आए व्यक्ति पर 13 हजार की नगदी चुराने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के हांसपुर रोड स्थित एक दुकानदार की जेब से 13 हजार 700 रुपये की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान में छुटे पैसे लेने आए एक अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयात में दुकानदार लेखराज ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने कुर्ते को साइड में रख कर काम कर रहा था। इसी दौरान दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने 500 रुपये के छुटे मांगे। शिकायत के अनुसार लेखराज ने उसे छुटे पैसे नहीं होने की बात कही और काम पर लग गया। आरोप है कि उक्त अज्ञात ने ही उसके कुर्ते से उक्त नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें