फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर सट्टा लगवाते दो क्रिकेट बुकी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया(फतेहाबाद)।
रतिया पुलिस ने नहर कॉलोनी स्थित एक घर में छापामार कर बांग्लादेश प्रीमीयर लीग के मैच पर क्रिकेट सट्टा लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे 21 मोबाइल, एक लैपटॉप, 2 सूटकेस व 40 हजार 200 रुपये सहित सामान बरामद किया है। पुलिस ने देानों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

रतिया पुलिस को सूचना मिल रही थी कि नहर कॉलोनी में कुछ लोग किक्रेट पर सट्टा लगवाते हैं। जिस पर थानाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह ने टीम का गठन किया जिसमें एएसआई हरजिन्द्र सिंह, भूपेन्द्र, जितेन्द्र तथा अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर नहर कॉलोनी स्थित एक घर में छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर वहां पर मौजूद दो भाई दीपक व कपिल भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जंाच के दौरान दोनों आरोपियों से किक्रेट पर सट्टा लगाने के लिए रखे गए 1 लैपटॉप, 2 सूटकेस, 21 मोबाइल व 40 हजार 200 रुपये बरामद किए। थानाध्यक्ष यादविन्द्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों भाईयों ने बताया कि वह बांग्लादेश प्रीमीयर लीग के मैच पर क्रिकेट सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें