मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। चार मरला कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर उससे हजारों की नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दीवानचंद निवासी चार मरला कॉलोनी ने बताया कि वह परिवार सहित यमुनानगर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस आए। चोरों ने उसके घर की अलमारी से 34 हजार रुपये की नकदी व एक सोने की चेन, दो सोने की अंगुठियां चुरा ली। जब वह मकान में आया तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सुभाष निवासी दौलतपुर की शिकायत पर मुकेश निवासी तरकावाली, मनीष निवासी चौपटा के खिलाफ उसके रेडमी के 3 मोबाइल व सैमसंग का एक मोबाइल चुराने के आरोप में केस दर्ज किया है। सुभाष ने बताया कि उसकी रतिया चुंगी पर दुकान है। उसकी दुकान में उक्त लोग सोए हुए थे और उक्त लोगों ने उसकी दुकान का केबिन खोलकर वहां से मोबाइल चुरा लिए।