अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक निजी महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कृष्णा गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सेवा सिंह के अनुसार युवती परीक्षा को लेकर परेशान थी। परिजनों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।