नागरिक अस्पताल के प्राइवेट रूम से साढे़ आठ फुट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। एसएमओ डा सतीश गर्ग ने तुरंत इसकी सूचना पीपुल्स फॉर एनीमल के प्रमुख डॉ गोपी को दी। डॉ गोपी ने किट के जरिए तुरंत सांप को पकड़ा। जानकारी अनुसार सुबह नर्स सीमा किसी कार्य को लेकर प्राइवेट रूम में गई तो देखा कमरे के एक कोने में भूरे रंग का बड़ा सांप मौजूद है।
उसने तुरंत इसकी सूचना डाक्टरों को दी। देखते ही मरीजों की भीड़ लग गई। एसएमओ ने तुरंत पीपुल्स फार एनीमल के सदस्य को बुलाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा तथा सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया।