फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 40 हजार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के जीटी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में एक व्यक्ति को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने ठगी का शिकार हुए मॉडल टाउन निवासी अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर को वह पैसे निकलवाने के लिए एटीएम में गया हुआ था। इसी दौरान वहीं मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोप है कि उक्त आरोपी ने शाम होने तक उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलवा लिए। शिकायतकर्ता को ठगी होने का पता तब लगा जब उसके फोन पर मैसेज आया। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें