फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल विक्रेता से दोस्ती गांठ कर लिया उसकी दुकान पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
राजस्थान के नागौर से आए एक व्यक्ति ने गांव धांगड़ के एक व्यक्ति के विश्वास पर फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर मार्बल की दुकान खोल ली। विश्वास करके जब वह अपने गांव गया तो उक्त व्यक्ति ने पीछे से उसकी फर्म का बोर्ड हटाकर उस दुकान पर अपना बोर्ड लगा दिया और दुकान में पड़ा लाखों का मार्बल व ग्रेनाइट भी हड़प लिया। फतेहाबाद शहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महाबीर सिंह निवासी नागौर (राजस्थान) ने बताया कि उसकी रतिया में शिव शंकर मार्बल एंड ग्रेनाइट की दुकान थी। वह अपनी दुकान फतेहाबाद में शिफ्ट करना चाहता था। उसने बताया कि फतेहाबाद में उसकी मुलाकात मंगल सिंह से हुई, जिसकी लघु सचिवालय के सामने दुकान है। उसने एक प्लाट उसे दिखाया, जो कि माडल टाऊन निवासी किसी व्यक्ति का था। इस प्लाट का किराया 3500 रुपये प्रति माह फिक्स हुआ और उसने यह प्लाट एक साल के लिए किराए पर ले लिया और यहां पर अपनी फर्म शिव शंकर मार्बल एंड ग्रेनाइट का बोर्ड भी लगा दिया। उसने बताया कि अक्सर मुझे बाहर जाना होता था तो मंगल सिंह पीछे से मार्बल आदि बेच देता था। वह गांव गया हुआ था तो मंगल सिंह ने राजस्थान से मार्बल के फर्जी बिल मंगवा लिए और मेरी फर्म का बोर्ड हटाकर सालासर मार्बल का बोर्ड लगा दिया। जब वह वापिस आया तो मंगल सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस प्लाट में उसका करीब 8 लाख का मार्बल व ग्रेनाइट पड़ा है, जिसे उसने हड़प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें