फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में फिर सामने आई स्नेचिंग की घटना, बाइक सवार महिला का मोबाइल छीनकर फरार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर के बीचोंबीच स्थित सबसे व्यस्त बाजार शिव चौक से बदमाशों ने एक महिला का मोबाइल छीन लिया। पीड़िता अंतरा निवासी शिव चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी और इसी दौरान वहां पर बाइक पर आए दो युवकों ने झपटा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। शहर पुलिस ने अंतरा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अक्तूबर-नवंबर माह में स्नेचिंग की कई वारदातें हुई थी जिसके चलते पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। लेकिन इसके बाद दिसंबर अंत में पुलिस ने दो बदमाशों को काबू कर लिया था। इसके बाद लगभग एक माह तक स्नेचिंग की कोई वारदात सामने नहीं आई थी। लेकिन बीती रात शिव चौक में महिला के हाथ से मोबाइल छीने जाने की घटना के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का कहर एक बार फिर से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें