फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर सड़क पर मिली दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में फिर सड़क पर मिली दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे निरीक्षण के लिए, एक्सपायरी डेट की निकली दवाइयां

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर की राजीव कॉलोनी के एक खाली प्लाट में दवाएं मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दवाइयों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पिछले वर्ष भी सिरसा रोड पर खाली जगह पर काफी दवाइयां बरामद हुई थी।
विज्ञापन

मौके पर दवाइयों की जांच करने पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ डा. गिरीश ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव कॉलोनी के एक प्लाट में काफी दवाइयां पड़ी है। जिस पर उनके नेतृत्व में टीम यहां पहुंची और जांच की। चेकिंग में पाया है कि ये दवाइयां दवा कंपनी द्वारा एमआर को दिए जाने वाले सैंपल थे, जिनकी एक्सपाइरी डेट की हैं। यहां से 10 तरह की दवाइयां मिली हैं, जिनमें बीपी, सांस की बीमारी में काम आने वाले इंजेक्शन शामिल थे। दवाइयों को सील कर जांच की जा रही है। मामले में बायो मेडिकल वेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह खुले में दवाइयां नहीं फेंकी जानी चाहिए। कोई भी अनजाने में यह दवाइयां उठाकर उसका इस्तेमाल करे तो खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन



20एफटीबीपी30 : फतेहाबाद की राजीव कालोनी के प्लाट में दवाइयों की जांच करते हुए टीम।
20एफटीबीपी31 : फतेहाबाद की राजीव कालोनी में पड़ी दवाइयां ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें