फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में महि ा के गले से झपटी चेन, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पंचायत भवन में आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन में रविवार को एक युवक ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को महिला कांग्रेस की ओर से पंचायत भवन में महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। जैसे ही सम्मेलन संपन्न हुआ तो वहां से जा रही एक महिला के गले से भीड़ ़में मौजूद युवक ने सोने की चेन झपट ली और भागने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई भी की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान सुनील निवासी तहसील चौक फतेहाबाद के रुप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें