फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्थानीय इंद्रपुरा मोहल्ले में एक विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकने से मौत का समाचार है। मामला बुधवार देर रात का बताया गया है। मृतका की पहचान रेणु (32) पत्नी जितेंद्र निवासी इंद्रपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है। उधर मृतका के भाई व अन्य परिजनों ने इस मामले में मृतका के पति व अन्य ससुरालजनों पर मृतका को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका विवाहिता के पति, ससुर, सास व मासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की शादी लगभग 11 साल पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को रेणु (32) इंद्रपुरा मोहल्ले निवासी अपने घर की छत के कमरे में पंखे पर चुन्नी से फांसी पर लटकी हुई मिली। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो उसके ससुरालजन छत पर कमरे में गए, जहां रेणु फांसी पर लटकी थी। उसे अस्पताल में ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के शव की जांच करने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जोगिंद्र भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां पर मृतका के मायके वालों ने हंगामा करते हुए शव को लेने से इंकार कर दिया और ससुरालजनों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वीरवार सांय मामला दर्ज होने के बाद ही मृतका रेणु का पोस्टमार्टम हो सका।
विवाहिता को दहेज के लिए ससुराली कर रहे थे प्रताड़ित
मृतका रेणु के भाई प्रमोद कुमार निवासी सिरसा ने पहले शहर पुलिस को और इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर रेणु के पति व अन्य ससुरालजनों पर रेणु की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रमोद ने बताया कि उसकी बहन के पति को 5 साल पहले व्यवसाय में घाटा हो गया था और इसके बाद से वो लगातार उसकी बहन से दो लाख रुपये मायके से लाने की मांग कर रहा था। उसका आरोप है कि 2 लाख रुपये न मिलने पर ही उसकी बहन के पति ने मां-बाप के साथ मिलकर उसको फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

बुधवार रात इंद्रपुरा मोहल्ले स्थित अपने मकान में रेणु पत्नी जितेंद्र फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। आज मृतका के भाई ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके जीजा व अन्य ससुरालजनों ने मारकर उसकी बहन को लटका दिया। जिसके बाद मृतका के भाई की शिकायत पर जितेंद्र, उसके पिता दौलतराम, गोद लेने वाली माता भूरो देवी व सगी मां कृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ’
विज्ञापन

-सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें