फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चाकू की नोक पर किया गैंगरेप, रुपये भी छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू की नोक पर किया सामूहिक दुष्कर्म, ढाई हजार रुपये छीने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। उपमंडल के एक गांव की महिला ने स्कूल बस के कंडक्टर व उसके साथी पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने तथा रुपये छीनने का आरोप लगाया है। टोहाना सदर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जांच इंस्पेक्टर अरुणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और अकसर घर से बाहर रहता है। उसने बताया कि गांव पारता निवासी महेंद्र व उसका साथी भगताराम एक निजी स्कूल में बस में कंडक्टर का काम करते हैं। उसका बेटा भी इनकी स्कूल बस से अपने स्कूल जाता है। आरोप है कि यह दोनों उसके पति की गैरहाजिरी में अकसर शराब पीकर उसके घर में घुस आते हैं और उससे बदतमीजी करते हैं। आरोप है कि उक्त लोगों ने चाकू की नोक पर उससे तीन बार जबरन दुष्कर्म किया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। जिसको लेकर उसे आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे 2500 रुपये भी छीनकर ले गए और उनके खिलाफ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और स्नैचिंग तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें