फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को रेप के बाद जहर पिलाकर मारने के आरोपी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बीते दिनों एक नाबालिग छात्रा का सामूहिक बलात्कार करने और बाद में जहर पिलाकर मारने के मामले में एक आरोपी पवन ने मंगलवार सुबह अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी युवक ने घटना वाले दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया था जिसे अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया था। मामले में दो अन्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से फरार हैं। इनमें एक मृतक आरोपी पवन का चचेरा भाई अशोक है और दूसरे आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने इस मामले में जांच के लिए महिला थाना प्रभारी बिमला देवी की अगुवाई में एक एसआईटी गठित की हुई थी। जांच टीम पवन के होश में आने का इंतजार कर रही थी कि उसके बयान लेने के बाद आगे की पुलिस कार्रवाई की जाए। लेकिन पवन की मौत के साथ एसआईटी के सामने जांच का एक रास्ता बंद हो गया है। अब पुलिस को इस मामले में फरार चल रहे अशोक व दूसरे अन्य आरोपी को काबू करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
पुलिस को दी शिकायत में मृतका नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह को वह और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर को जब वो दोनों घर लौटे तो पाया कि उनकी 16 साल की बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने उसे कई जगह ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद दोपहर बाद तीन साढ़े तीन बजे गांव का ही पवन व अशोक उसकी बेटी को घर छोड़ गए और कहा कि इसे कुछ उल्टी वगैरह की शिकायत है, थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी। लेकिन मंगलवार सांय को उसकी बेटी की तबियत बिगड़ गई। जिस पर उसके माता-पिता अपनी बेटी को अस्पताल ले आए जहां उसने दम तोड़ दिया। इस के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पवन द्वारा भी जहर निगलने की सूचना आई और नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पवन को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवा दिया गया था जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें