फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के घर आई युवती से बलात्कार, बहन से भी छेड़छाड़, दो महिलाओं सहित तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना(फतेहाबाद)।
गांव ढाणी डुल्ट में नानी के घर आई एक युवती से बलात्कार व उसकी बहन से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। भूना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मां-बेटा व एक अन्य महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354बी, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पीड़ित बहनें मूल रूप से हिसार के एक गांव की रहने वाली हैं और गांव ढाणी डुल्ट में अपनी नानी के घर आई थीं।
पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि वह ढाणी डुल्ट में अपनी नानी के घर रहती है। आरोपी हरकेश, उसकी मां शकुुतला तथा एक अन्य महिला सुनीता भी उसकी नानी के मकान में ही रहते हैं। उसने बताया कि वह 9 नवंबर को घर में अकेली थी। तभी उक्त लोगों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज की। वह घबरा गई और उनसेे जान बचाकर भागी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 19 नवंबर को एक बार फिर उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया व उससे यौनाचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बहन को भी पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए और उससे छेड़छाड़ की और जान से मारने का प्रयास किया। उसकी बहन ने शोर मचाया तथा किसी तरह वह दोनों उक्त लोगों के चंगुल से भाग निकलीं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उक्त लेागों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें