फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश की कार में घुसा 6 फुट लंबा सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। लघु सचिवालय परिसर में खड़ी जज की गाड़ी में 6 फुट लंबा सांप घुस गया। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया तथा आनन-फानन में मामले की सूचना पीपुल्स फॉर एनीमल के डॉ. गोपी को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे डॉ. गोपी ने न्यायाधीश के दो गनमैन की मदद से तीन घंटे बाद सांप को काबू किया, उसे अन्य जगह पर छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. गोपी के पास सूचना आई कि न्यायाधीश सुमित कालो के निवास स्थान पर सांप घुस गया है। वे मौके पर गए उन्होंने देखा कि सांप वहां खड़ी न्यायाधीश की गाड़ी में घुस गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में न्यायाधीश का बेटा बैठा था और उसी ने सांप को देखकर शोर मचाया। जिसके बाद उन्होंने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सांप ने घंटों तक उन्हें खूब छकाया। डॉ. गोपी ने कार के मिस्त्री को मौके पर बुलाया और जैक की मदद से गाड़ी को ऊपर उठाया। इस दौरान न्यायाधीश के दो गनमैन व मिस्त्री की मदद से डॉ. गोपी से सांप को तीन घंटे बाद काबू कर लिया। सांप को पकड़ने के बाद उसे हिसार रोड स्थित नहरों के बीच जगह पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. गोपी ने बताया कि लघु सचिवालय परिसर से न्यायाधीश की कोठी नंबर दो में नाग निकलने की सूचना आई जिसके बाद वे मौक पर गए तथा सांप को लगभग तीन घंटे की मशक्त के बाद काबू किया। डॉ. गोपी ने बताया कि यह धमन प्रजाति का सांप था, सिकी फुंकार से ही बीमारियां हो सकती थी, लेकिन सांप जहरीला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें