अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने जिला न्यायालय में सिस्टम ऑफिसर के पद पर तैनात बालसेर सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी स्नेहलता, ससुर राजकुमार, सास सुशीला निवासी कैथल व एक अन्य प्रवीण कुमार के खिलाफ पीड़ित के पिता की गैर इरादतन हत्या करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बालसेर ने बताया कि उसका विवाह 10 फरवरी 2015 को स्नेहलता के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी व उसके सास, ससुर उसके परिवारवालों को तंग करते थे। अगस्त 2017 में जब उसकी ड्यूटी फतेहाबाद न्यायालय में लगी तो वह हुडा सेक्टर में आकर रहने लगा। आरोप है कि यहां भी उसकी पत्नी ने अपने परिजनों को बुला लिया और उसके पिता के साथ धक्कामुक्की की जिससे उसके पिता सिर के बल नीचे गिर गए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अभी भी उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।