फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला नहर में लापता युवक, ठप पड़ा सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। 22 नवंबर की रात कोंच-पहाड़गांव रोड पर परैथा की पुलिया के पास नहर में गिरे बाइक सवार कृष्णा की खोजबीन का काम फिलहाल ठंडा पड़ गया है। पुलिस और प्रशासन को अब उसके स्वत: ही मिलने का भरोसा रह गया है। हालांकि कोतवाल ने अधीनस्थों को नहर पट्टी पर पेट्रोलिंग करते रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन गोताखोरों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 22 नवंबर की रात लगभग नौ बजे पहाड़गांव की ओर से कोंच आते समय बाइक सवार कृष्णा पुत्र कमलेश वर्मा निवासी मोहल्ला तिलक नगर कोंच मय बाइक के नहर में जा गिरा था।

उस रात से लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दमकल कर्मियों और एरच तथा भोगनीपुर से बुलवाए गए गोताखोरों की मदद से कई किमी के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा। उसकी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बाइक उसी रात नहर से बरामद कर ली गई थी।
विज्ञापन


कृष्णा का पता नहीं चल सकने के बाद नाउम्मीदी में सर्च ऑपरेशन की रफ्तार भी मंद पड़ गई है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रयास जारी है और जल्दी ही कृष्णा को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें